सरदारशहर एक्सप्रेस 20 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। श्री श्रीयादे माता मंदिर एवं भवन निर्माण समिति और प्रजापति युवा विकास सेवा समिति द्वारा आज स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर रीको रोड सरदारशहर के प्रांगण में बन रहे मां श्रीयादे माता मंदिर में मां की जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। साथ ही इस शुभ अवसर पर मंदिर के गर्भ ग्रह की मुख्य चौखट का मुहूर्त भी सभी समाज बंधुओ द्वारा मिलकर किया गया।
इस शुभ अवसर पर भवन एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष शिव भगवान छापोला ने सभी समाज बंधुओ को बताया कि किस तरह से मंदिर का निर्माण समाज के सभी लोगों ने मिलकर शुरू किया और आगे भवन निर्माण के बारे में चर्चा की गई। समिति के संरक्षक शुभकरण घोड़ेला ने बताया कि समाज द्वारा बनाया जा रहा यह मंदिर और भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगा, क्योंकि इसमें सर्व कुम्हार समाज ने एक साथ मिलकर योगदान दिया है।
भक्त शिरोमणि मां श्री श्रीयादे की जन्म जयंती पर कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिरस्वा ने सभी समाज बंधुओ को बताया कि किस प्रकार त्रेता युग में मां पार्वती ने श्रीयादे माता के रूप में इस धरती पर जन्म लिया और धर्म की रक्षा की। इस शुभ अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ और युवा एकत्रित हुए जिसमें समिति के मंत्री जगदीश बादड़िया, पार्षद सुशील सिरस्वा , भैराराम प्रजापत, कन्हैयालाल निरनिया, शंकर लाल बबेरवाल, हरिप्रसाद बबेरवाल, कन्हैया लाल तेनगरिया, मुनीराम खुड़िया ,सुखराम सिरस्वा, भद्रराम बघेलl,श्रीराम सुवटा, सोनू कार्डवाल, पंकज सिरस्वा, महावीर किरोड़ीवाल, जितेंद्र प्रजापत, कालूराम लोहानीवाल, झूमरमल किरोड़ीवाल, श्याम सुंदर सिरस्वा, महेंद्र सिरस्वा, बाबूलाल सिरस्वा, बाबूलाल जी सिरस्वा, चुन्नीलाल तेनगरिया, जगदीश, नंदलाल ददरवाल, बीरबल , देवाराम प्रजापत, किशन कुमार किरोड़ीवाल, हरिप्रसाद प्रजापत, पुजारी लीलाधर जी शर्मा आदि मौजूद रहे ।
श्रीयादे माता मंदिर में जन्म-जयंती का भव्य आयोजन











