सरदारशहर एक्सप्रेस 7 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। शनिवार को शहर के बिजली घर के पास महावीरम प्लाजा में नित्या मेडिकल का भव्य शुभारंभ गौरा देवी व विजय लक्ष्मी देवी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान सुरेन्द्र पारीक (गुड्डू) व अतुल सेवदा तथा उनके परिजनों ने आये हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। नित्या मेडिकल के सुरेन्द्र पारीक ने बताया कि नित्या मेडिकल पर अतुल सेवदा की निरंतर सेवा रहेगी। अतुल सेवदा बवासीर रोग विशेषज्ञ है साथ ही अनुभवी है। पारीक ने बताया कि नित्या मेडिकल पर सभी तरह की दवाइयां मिलेगी।
अवसर पर छगनलाल सेवदा, पवन कुमार सेवदा, किशनलाल पाडिया, बालचन्द पाडिया, डॉ. बनवारीलाल शर्मा (शिशु रोग विशेषज्ञ), श्यामसुन्दर पाडिया, सांवरमल पांडिया, सीताराम पांडिया अमित कुमार शर्मा (Vice Principal) अमित पारीक, पवन पुरोहित, केशव पारीक दिल्ली, लीलाधर जोशी जय भवानी मेडिकल श्री डूंगरगढ़, गिरधारी जोशी, शिव प्रसाद, राज कुमार स्वामी, भजन लाल स्वामी, मंगल सिंह, सुनील पंवार आदि उपस्थित रहे।











