राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो के सम्मानित अधिकारी सम्पत सिंह राजपुरोहित का सरदारशहर में भव्य स्वागत एवं तिलकोत्सव

सरदारशहर एक्सप्रेस। सम्पत सिंह राजपुरोहित, जो राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो, भारत में स्टेट अपराध सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, ने वर्ष 2024-25 में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिल्वर अवार्ड प्राप्त किया है। यह सम्मान उनके अथक समर्पण और कार्यक्षमता का प्रमाण है। राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो भारत में 25 से अधिक राज्यों में सक्रिय है और अपराध नियंत्रण एवं सरकार के साथ जांच के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सम्पत सिंह राजपुरोहित ने अपनी मातृभूमि सरदारशहर में पहली बार कदम रखा, जहां एडवोकेट अश्विनी कुमार शर्मा के कार्यालय में उनका भव्य तिलकोत्सव और आदरपूर्वक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडित विनोद मिश्र द्वारा मंत्रोचारण एवं पारंपरिक तिलक संस्कार से हुई, जिसने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा और गरिमा से भर दिया। एडवोकेट अश्विनी कुमार शर्मा, जो न्याय और समाजसेवा के प्रतीक हैं, ने सिल्वर अवार्ड विजेता सम्पत सिंह राजपुरोहित को शाल और पुष्पमाला से सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “सम्पत सिंह जी जैसे समर्पित और कर्मठ व्यक्तित्व हमारे समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। उनका यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हमारे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। हम उनके साथ मिलकर समाज के विकास और न्याय की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।” इस समारोह में एडवोकेट राहुल सोनी, पत्रकार मनीष पांडिया, संजय पारीक, दिवाकर मिश्र, भव्य शर्मा, इंद्रचंद पांडिया, सुमित मिश्र, एडवोकेट मदन मिश्र, सचिन शर्मा, रवि मिश्र सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्यजन उपस्थित थे। उन्होंने मिठाई बांटी, माल्यार्पण किया और सम्पत सिंह का हृदय से अभिनंदन किया।

यह आयोजन यह दर्शाता है कि जब समाज के सच्चे सेवक सम्मानित होते हैं, तो उनका समर्पण और भी दृढ़ होता है। एडवोकेट अश्विनी शर्मा और सम्पत सिंह राजपुरोहित की जोड़ी निश्चित रूप से न्याय, सेवा और सामाजिक जागरूकता के नए आयाम स्थापित करेगी।

Contact for Ads - Sardarshahar Express