सरदारशहर से मनीष पांडिया की रिपोर्ट। भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। कार्यकारिणी विस्तार के तहत सरदारशहर के गुरू धानका को राजस्थान प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर गुरू धानका ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व राज्यसभा सांसद दादा नारायणसिंह केसरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. के. आर. वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया एवं राष्ट्रीय महासचिव के. एल. धानक सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के. एल. धानक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गुरू धानका ने कहा की अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और लगन से करते हुए समाज हित में कार्य करेंगे। गुरू धानका की इस नियुक्ति से सरदारशहर सहित जिले भर में समाज के स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सरदारशहर के गुरू धानका बने ‘भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन’ के प्रदेश महामंत्री










