सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा बालिका शिक्षा में अलख जगाने वाली महान समाजसेविका ज्योतिबा फुले जयंती पर 11 अप्रैल 2026,शनिवार को साइंस मैरिट में राज्य स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली आदर्श गौरव अंकिता चौधरी को हेलिकॉप्टर से खाटू श्याम जी दर्शन कराए जाएंगे, इस हेतु आज आदर्श कैंपस में एक मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसमें इस अवसर को यादगार बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई । निदेशक लाटा ने बताया कि हेलीपेड का अवलोकन सहित समस्त आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है, इस महत्वपूर्ण पल को यादगार बनाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है ।
उन्होंने बताया कि आदर्श परिवार पर श्याम प्रभु की सदैव असीम अनुकम्पा रही है ,अतः संस्थान के लिए यह काफी भावुक पल है कि आदर्श गौरव अंकिता अपने परिजनों के साथ बाबा श्याम की चौखट पर जाकर राज्य मैरिट देने पर मत्था टेकेगी । लाटा ने बताया कि गर्ल्स विंग से मुख्य मार्ग होते हुए भव्य जुलूस के साथ अंकिता हेलीपेड पहुंचेगी ,उन्होंने शहर के समस्त प्रबुद्धजन ,अभिभावकों व विद्यार्थियो को इस अनमोल पल का साक्षी बनने का आह्वान किया ।
मेहनत की उड़ान: अंकिता चौधरी हेलिकॉप्टर से करेगी खाटू श्याम के दर्शन











