मेहनत रंग लाई: भावना सैनी ने 97.83% अंक लेकर रचा इतिहास

सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम आज जारी किया गया जिसमें मीरा निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी विद्या मंदिर सरदारशहर की भावना सैनी पुत्री धीरेन्द्र सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्था प्रधान रामकुमार स्वामी ने बताया कि भावना मीरा निकेतन स्कूल में कक्षा 6 से लगातार अध्यनरत है। भावना ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता तथा गुरुजनों को दिया। भावना की इस उपलब्धि पर संस्था प्रधान सहित गांधी विद्या मंदिर अध्यक्ष हिमांशु दूगड़ ने बच्ची को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Contact for Ads - Sardarshahar Express