हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन:हिसार के निजी अस्पताल में कई दिन से चल रहा था इलाज, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

सरदारशहर एक्सप्रेस 22 अगस्त 2023। हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का सोमवार रात को निधन हो गया है। वे करीब 40 वर्ष के थे। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें पीलिया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं।

दोबारा करवाए गए थे एडमिट

राजू पंजाबी का इलाज हिसार में चल रहा था। इलाज के दौरान वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी 3 बेटियां हैं। वह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी। हरियाणवी गानों को नई दिशा दी।

अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ

राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। इस गाने को तैयार करने में 2 साल का समय लगा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express