नवरात्र में नन्ही शक्तियों का सम्मान: सरदारशहर में ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन का अनूठा कन्या पूजन आयोजन

सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन, सरदारशहर द्वारा एक भावपूर्ण और संस्कारमयी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और भारतीय परंपरा की सुंदर झलक पेश करता नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन पंडित सुरेंद्र शर्मा के निवास स्थान पर किया गया, जहां छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं के माथे पर तिलक लगाया गया, कलावा बांधा गया और पूरे सम्मान के साथ उनकी आरती उतारी गई। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों द्वारा कन्याओं को पेंसिल, रबड़, बिस्किट और टॉफियां वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। नन्हीं बच्चियों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में बजरंग लाल दीक्षित, हनुमान शर्मा, अशोक पारीक, नितेश, ध्रुव, मुद्गल, सुभाष शर्मा, मदनलाल नाथोलिया, विपुल शर्मा, बनवारी लाल नाथोलिया, भगवती शर्मा, प्रिया शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, पारुल शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन ने समाज में नारी सम्मान, संस्कार और सेवा भाव का सशक्त संदेश दिया, वहीं नवरात्र के पावन पर्व को और भी खास बना दिया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express