सरदारशहर में विशाल प्रसाद वितरण, भक्तों ने जताया आभार

सरदारशहर से मनीष पांडिया की रिपोर्ट। सुरजमल अभय कुमार नाहटा चेरीटेबल ट्रस्ट की सरदारशहर शाखा द्वारा “हमारा परिवार हमारा गांव” के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के दौरान भक्तजनों ने ट्रस्ट की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। आयोजन को देखकर अन्य लोगों में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढ़ती दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य ट्रस्टी प्रशन कुमार नाहटा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें सफाई कर्मचारियों को कंबल वितरण, पोष बड़ा कार्यक्रम, विशाल भंडारा तथा गौशाला संबंधी सेवा कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में पंकज डागा, नोपचंद बरमेचा, बाबूलाल सैनी, सीताराम नाई, भंवर प्रजापत, लालचंद जाट, भरत कुमार भाट, संजय कुमार जाडीवाल, रूपाराम, तेजसिंह सहित अनेक सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और अंत में सभी ने समाज में एकता व सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express