जल है तो कल है: सरदारशहर में स्कूली विद्यार्थियों के साथ रैली निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश

सरदारशहर एक्सप्रेस 24 जनवरी 2016/ मनीष पांडिया। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई (CAPP) द्वारा अधिशासी अभियंता श्री मनोज कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नवीन झालरिया के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आमजन को जल बचाने का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जल संरक्षण से संबंधित तख्तियाँ एवं नारे लगाकर लोगों को पानी के महत्व के प्रति जागरूक किया। “जल है तो कल है”, “पानी बचाओ, भविष्य बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। CAPP RUIDP के बाबू लाल द्वारा विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पानी बचाने के सरल उपायों की जानकारी दी गई तथा उन्हें जल संरक्षण का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के राकेश इंदौरिया ने बताया कि जल संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें नई पीढ़ी को जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना रहा । रैली में विद्यालय परिवार के वरिष्ठ अध्यापक खेताराम ,सुनील वर्मा,पुष्कर स्वामी, मोहन व पवन सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express