सरदारशहर एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। लायंस क्लब डायमंड व अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर स्वर्गीय श्यामलाल कंदोई की तृतीय पुण्य तिथि पर कंदोई परिवार के सौजन्य से अर्जुन क्लब शहरी राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ नरेश कंदोई, संजय कंदोई, शिवरतन कंदोई, राजकुमार कंदोई ने फीता काट कर करके किया।
इस अवसर पर प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेई, प्रांतीय सचिव डॉ.कमल वशिष्ठ, प्रांतीय जन संपर्क अधिकारी लायन हेमेंद्र तिवारी ने अस्पताल में दानदाता के सहयोग से 7 पत्थर की बेंच लगाई गई बैंचों का लोकार्पण किया। आगीवान परिवार की ओर से 5 बेंच व लायन राशिद बेहलीम की ओर से 2 बेंच दी गई है।प्रांतपाल ने आई कैम्प का अवलोकन कर क्लब सदस्यों को डिस्ट्रिक पिन लगाकर सम्मानित किया।शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिमरन व उनकी टीम ने 380 मरीजो की जांच कर ऑपरेशन हेतु 160मरीजों को चयनित किया। मीडिया प्रभारी अंजना भोजक ने बताया की सभी चयनित 160 मरीजों को बस द्वारा जयपुर ले जाया गया। नवंबर माह कैंप के आपरेशन किये 90 मरीजों को चश्मे भेंट किये गये। शिविर में 268 मरीजों की बीपी, शुगर की जॉच की गई। इस शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष लायन किशोर भारद्वाज, सचिव लायन सुशील भोजक, अनिल गोयल, आसकरण सोनी, मुबारक तुगलक, राजकुमार कंदोई, सागर झेंडू, डॉ.पूनमचंद भाटी, महेंद्र निर्वाण, राशिद बेहलीम, देवचंद सोनी, सुभाष जांगिड, विपिन गोयल, प्रभुदत्त भोजक, सुमन कंवर, गंगाराम सुथार, फुसाराम स्वामी, पिंटू नाई पार्षद, राकेश सैनी पार्षद, गंगाधर सैनी, अयूब ने सहयोग किया।
मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 380 मरीजों की जांच कर 160 का आँपरेशन के लिए चयन











