बाबा श्रीरामदेव पैदल यात्री संघ सरदारशहर की बैठक में कुंजबिहारी जोशी बने ट्रस्ट प्रबंध निदेशक व कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रबंध निदेशक को दी श्रद्धांजलि

सरदारशहर से मनीष पांडिया की रिपोर्ट। बाबा श्रीरामदेव पैदल यात्री संघ सरदारशहर धर्मशाला रामदेवरा की महत्वपूर्ण बैठक कुबेर कॉटेज में अध्यक्ष विकास मालू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अध्यक्ष विकास मालू ने ट्रस्ट के प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कुंजबिहारी जोशी का नाम ट्रस्ट प्रबंध निदेशक व कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव पर सभी ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में बाबूलाल बोथरा, जगदीशप्रसाद जैसनसरिया, सीताराम चौहान, कन्हैयालाल धूत, शोभाकान्त स्वामी सहित अन्य ट्रस्टीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व ट्रस्ट प्रबंध निदेशक गिरधारीलाल जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके संगठन के प्रति समर्पण और योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Contact for Ads - Sardarshahar Express