वर्तमान समय में ज्ञान ही ताकत, मोदी के नेतृत्व में देश पुर जोर तरक्की कर रहा है -पूर्व मंत्री रिणवां

सरदारशहर एक्सप्रेस। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत सवाई एवं बंधनाऊ में कैंप का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का विद्यार्थियों ने मानव श्रृृंखला बनाकर स्वागत किया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर दी गई। कैंप में आज पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ,पूर्व प्रधान भेरुसिहं राजपुरोहितजिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, भंवरलाल गौरसिया ,निरज माटोलिया ने उपस्थित होकर निरीक्षण किया व ग्रामीणों से वार्तालाप किया। पूर्व मंत्री रिणवां ने कहां की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने हमारा नाम विदेशों में भी ऊंचा किया है उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के हित की है अधिकारी ईमानदारी से इनका कार्य करें अगर अधिकारी काम नहीं करें तो हम जन सेवक हमें बताएं हम आपका वाजिब काम होगा,निश्चित तौर पर करेंगे मेरा प्रमुख लक्ष्य जनता की सेवा करना ही है जीतना हारना या मंत्री बनना नहीं है सेवा का सबसे बड़ा माध्यम यही है इसके माध्यम से मैं आपकी सेवा करने के लिए आया हूं । कृृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मृृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी गई। कृृषि वैज्ञानिक मुकेश शर्मा ने प्रगतिशील किसानों से कृषि नवाचारों एवं प्राकृृतिक खेती को लेकर चर्चा की। बालिकाओं द्वारा बेटी पढाओ को लेकर सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनओं के सम्बन्ध में ऑन स्पॉट क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में प्रथम, द्वितीय, तृृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृृत किया गया। कैम्प में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. प्रियका सिंह की टीम ने टी.बी स्क्रीनिंग, बीपी, तथा शुगर की जांच की। पीएम उज्ज्वला योजना में वंचित रहे लाभार्भियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बैंक द्वारा केसीसी, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ द्वारा अपने अनुभवों को सभी नागरिकों से साझा किया। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, मुकेश तिवारी, सहित विभिन्न 17 विभागों के अधिकारी, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express