पंचायतों में जिला परिषद व पंचायत समिति की ओर से 2.80 करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण 

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, जिला प्रमुख वंदना आर्य और प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित नें दी ग्रामीणों को विकास कार्यों की कई सौगातें

काम को जिम्मेदारी समझकर करवाए विकास कार्य- राजपुरोहित

सरदारशहर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, जिला परिषद व पंचायत समिति के द्वारा करवाए गए जा रहें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण आठवे चरण में जारी रहा। इस चरण में जिला प्रमुख वंदना आर्य और प्रधान कोष से निर्मला राजपुरोहित द्वारा ग्राम पंचायत मालसर, मालकसर, बायला व रामसीसर में 2.80 करोड़ रूपए की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, जिला प्रमुख वंदना आर्य, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, बीडीसी मेंबर श्यामलाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, एड. श्योकरण पोटलिया, प्रकाश भाकर, हिरालाल बैनीवाल, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, भाजयुमो महामंत्री गुरू धानका सहित कई जनप्रतिनिधियों नें किया। ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों से ख़ुश होकर लोकार्पण करने पहुंचें भाजपा नेताओं का डीजे बजाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों नें सभी नेताओं का विकास कार्यों के लिए आभार भी जताया। इन विकास कार्यों में मुख्यतः चारदिवारी, गेट निर्माण, खरंजा निर्माण, थ्री फेज ट्यूबवेल, पुस्तकालय भवन, विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, टिन शेड, आंतरिक सड़क निर्माण, सार्वजनिक विश्राम गृह जैसे विकास कार्य शामिल है। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा नें कहा की भारत उस सनातन धर्म की भूमि है जिसे बड़े-बड़े देवताओं नें भी माना है, विरोधी पार्टियां चाहे कितनी भी कोशिश करले वो अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। सनातन धर्म इस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख वंदना आर्य नें कहा भाजपा के सुशासन में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी गई है, फ़िर भी कमी रही है तों वो कार्य प्राथमिकता से करवाए जायेंगे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित नें ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा की मैंने अपने पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए आपके आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन किया। ग्रामीण क्षेत्र में हमनें हमारी जिम्मेदारी समझते हुए करोड़ो के विकास कार्य करवाए है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दुर्गा देवी मेघवाल, पस सदस्य कविता भाकर, सरपंच प्रतिनिधि इंद्राज सिंवर,बाला देवी सिंवर, रामनिवास भादू, मामराज जोया, विमला देवी आदि अतिथियों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express