लोकार्पण करने पहुंचें अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर और फलों से तौलकर किया स्वागत

सरदारशहर एक्सप्रेस 28 नवंबर 2025। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जिला परिषद व पंचायत समिति, सरदारशहर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के पांचवें चरण के तहत शुक्रवार को 5 ग्राम पंचायत में लगभग 5 करोड रुपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। पंचायत समिति की ओर से प्रधान निर्मला राजपुरोहित नें अपने कोष से ग्राम पंचायत मीतासर में 47.59 लाख, सवाई बड़ी में 76.64 लाख, कल्याणपूरा पुरोहितान में 77.16 लाख, रूपलीसर में 156.07 लाख, दुलरासर में 120.27 लाख रूपये की लागत के विकास कार्य करवाए है। वहीं जिला परिषद की ओर से जिला प्रमुख वंदना आर्य नें पंचायत कल्याणपुरा पुरोहितान में 9.99 लाख की लागत से थ्री फेज ट्यूबवेल और पंचायत दुलरासर में 8.95 लाख की लागत से आरआरसी निर्माण जैसे कार्य करवाए है। इन विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, भाजपा नेता रवि आर्य, पूर्व प्रधान भैरोसिंह राजपुरोहित, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, पस सदस्य रामनिवास पारीक, सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीलाल स्वामी, सरपंच गोपाल सिंह, हिरालाल बैनीवाल, श्योकरण पोटलिया, भाजयुमो नगर महामंत्री गुरू धानका, युवा नेता सुरेन्द्र जांगिड़ आदि भाजपा नेताओं नें किया। लोकार्पण के दौरान ग्राम पंचायत कल्याणपुरा पुरोहितान में ग्रामवासियों नें गाजे-बाजे से पुष्पवर्षा कर भाजपा नेताओं व अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवा एवं प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित को ग्रामीणों नें 1 क्विंटल फलों (सेव) से तोला गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवा नें कहा की 6 महीने के अंदर-अंदर विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या का स्थाई समाधान हो जायेगा साथ ही किसानों को दिन में सप्लाई चालू करवाने हेतू मैंने मुख्यमंत्री से भी वार्ता की है। उपाध्यक्ष राजपुरोहित नें ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा की मेरे पास कोई भी व्यक्ति किसी काम के लिए आया तो मैंने बिना उसकी जाति, धर्म पूछें उस व्यक्ति की समस्या को बड़े से बड़े अधिकारी को अवगत करवाया और समस्या का समाधान करवाया। इस अवसर पर रवि आर्य सहित कई भाजपा नेताओं नें अपने विचार व्यक्त किये। सामुदायिक भवन के लिए जमीन दान करने वाले भामाशाह रामचंद्र राजपुरोहित का मितासर ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान किया गया। लोकार्पण करने पहुंचे सभी अतिथियों का प्रशासक कलावती देवी, मंडल महामंत्री पवन पारीक, मुलायम सिंह राजवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पारीक, ओमप्रकाश सारण, भामाशाह रामचंद्र राजपुरोहित, मनोज पूनिया, मनोहरी देवी, कलावती देवी, सहीराम मेघवाल, साँवरमल नायक, सुरेंद्र सिंह, शारदा देवी, श्यामलाल, सरोज कंवर, विद्या देवी आदि सहित सेंकड़ों की संख्या ग्रामीण उपस्थित रहें।






लोकार्पण करने पहुंचें अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर और फलों से तौलकर किया स्वागत






