सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। महाराणा प्रताप स्कूल में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया । समारोह में मुख्य वक्ता डॉक्टर नेहा द्वारा बच्चो को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई ,उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मतिष्क का निवास होता है अतः नियमित दिनचर्या ,उचित खानपान व प्रातः किए गए प्राणायाम से अपने शरीर को ऊर्जावान व स्फूर्तिवान रखने वाला विद्यार्थी बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ होता है।
डॉक्टर नेहा के उद्बोधन के बाद शारीरिक शिक्षा प्रभारी अभिलाष व मनीष सैन के निर्देशन में ट्रैक रेस, रस्सा कसी, स्केटिंग,स्पून रेस आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिससे विद्यार्थियों ने बढ ,चढ़ कर भाग लिया ,प्रतियोगिताओं में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान रहने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया । प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यालय की स्पोर्ट्स ऐक्टिविटी की गत सत्र की स्वर्णिम उपलब्धि को मील का पत्थर बताते हुए कहा
कि गत सत्र अनेक खेल प्रतियोगिता में राज्य व जिला स्तर पर विद्यालय के विद्यार्थी विजेता रहे है उन्होंने लॉन टेनिस में , कनिका सैनी , प्रीतम व गर्वित स्केटिंग में गोल्ड मैडल व तायरा को ब्रोंज मैडल जितने की बधाई दी । संचालन गीतांजलि पारीक ने किया ।
महाराणा प्रताप स्कूल में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया











