22 अगस्त को आयोजित होने वाली भक्ति संध्या का मार्केट में दिया निमंत्रण पत्र – देखे पूरी खबर

सरदारशहर एक्सप्रेस 19 अगस्त 2023। शहर में आयोजित होने वाले एक शाम लाज रखने वाले के नाम विराट भजन संध्या 22 अगस्त को श्याम परिवार द्वारा पारीक भवन प्रांगण में रखी गई है। जिसमे अनन्य श्याम भक्त श्रद्धेय नंदू भया वृंदावन से सूरत से अमित शेरेवाला, बाबा श्याम का पावन गुणगान करेगे बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार अखंड ज्योत, एवम भजनों की अमृतवर्षा होगी। श्याम परिवार मंडल के सदस्यों ने आज रेल्वे स्टेशन से कच्चा बस स्टेंड तक निमंत्रण कार्ड देकर कीर्तन में आने का न्योता दिया। इस अवसर पर बाबा श्याम के अनेकों अनेक भक्त उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express