सरदारशहर एक्सप्रेस। श्री श्याम मन्दिर आथूना बास में हर साल की भांती इस साल भी मन्दिर प्रांगण में बड़ी धूम धाम से श्री कृष्ण का का जन्म उत्सव मनाया गया। श्याम भक्तो ने भजन संध्या में भजनो से बाबा को रिझाया।
जन्म उत्सव में हिम्मतसिंह राजवी , अशोक पेड़ीवाल, गिरधारीलाल प्रजापत, पवन पेड़ीवाल, लालबहादूर सेवदा, गोविन्दराम प्रजापत, राजेश चौटिया, भगवतीप्रसाद लखोटिया, पंकज नवहाल सहित मौजूद भक्तो ने भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। भगवान कृष्ण जन्म पर मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। पुजारी श्याम सुन्दर नवहाल के द्वारा रात्री को बाबा की आरती, लड्डु गोपाल का अभिषेक स्नान करवा कर प्रसाद वितरण किया।
श्याम मंदिर आथूना बास में बनाया जन्माष्टमी उत्सव










