सरदारशहर एक्सप्रेस 7 अगस्त 2023। अग्रसेन भवन सरदार शहर में आयोजित प्रथम श्रावण झूला महोत्सव रविवार 6 अगस्त को श्रद्धा भाव से मनाया गया। श्याम युवा प्रचार मंडल द्वारा आयोजित उत्सव में मां भगवती, शंकर भगवान, एवम बाबा श्याम को झूले में विराजित कर अलौकिक श्रृंगार अखंड ज्योत के साथ भजनामृत गंगा बही , श्याम दीवाने सकीर्तन मंडल के मार्ग दर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मधुसूदन कौशिक ( रघुनाथ जी मंदिर) श्याम सुंदर नवहाल ( श्याम मंदिर) बनवारी शर्मा ( माताजी मंदिर) का पावन सानिध्य रहा।
भजनों की अमृत वर्षा में मुख्य गायक मधुसूदन कोशिश रघुनाथ मंदिर शिवालय टीम, छत्र मोहन शर्मा, पवन रोड़ा, राकेश रोड़ा, दिनेश रोड़ा, श्याम रोड़ा, संदीप पारीक द्वारा भाव पूर्ण भजनों से भक्तो ने भजन गंगा का झूम झूम कर आनद लिया। कार्यक्रम श्याम युवा प्रचार मंडल के राकेश रोड़ा, तरूण रोड़ा, विमल जांगलवा, मुकुल,अनुज, हेमू, लोकेश,किशन, कुंदन,सचिन,सोनू,अमन,कन्हैया कडेल ने कार्यकर्म में आए सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
चढ़ावे की राशि को भैरव गो चिकत्सा में समर्पित की गई। रात्रि महाआरती पश्चात महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया।
झूला झूले नंदकिशोर: श्रावण झूला महोत्सव धूम धाम से हुआ संपन, बड़ी संख्या में पधारे श्रद्धालु










