जोशी के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी

सरदारशहर एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2025। शहर के जम्मड़ों के कुएं के पास रहने वाले सत्यनारायण जोशी का निधन शनिवार को होने पर उनके बड़े भाई कमला प्रसाद जोशी एवं डालचन्द जोशी तथा पुत्र राकेश कुमार जोशी, नन्दकिशोर जोशी की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं दिनेश शर्मा ने उनके नेत्र संग्रह किया। परिजनों ने इस दुःख की घड़ी में भी किसी के अन्धेरे जीवन में उजाला लाने के लिए यह परोपकार का कार्य कर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। उनकी आंखों से दो नेत्रहीन दुनिया देख सकेंगे। नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 22वां नेत्रदान है। फुसाराम स्वामी ने परिजनों को इस नेक एवं मानवीय सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि लगातार नेत्रदान का होना शुभ संकेत है। गांविमं के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य प्रभारी थली संभाग के लोकेश सेठिया ने परिजनों का आभार व्यक्त किया है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express