सरदारशहर एक्सप्रेस 10 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया।देशनोक धाम में होने जा रहा है श्री करणी कथा का शतक महोत्सव, महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह मां करणी की 100वीं कथा का वाचन करेंगे। इस अवसर पर बुधवार को कथा के पोस्टर का विमोचन नर्मदेश्वर करणी माता मंदिर सरदारशहर में किया गया। नौ दिवसीय यह कथा 16 दिसंबर से 24 दिसंबर देशनोक में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक होगी। इस अवसर पर महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह ने कहा कि जो भक्त करणी माता को सच्चे भाव से याद करता हैं मां करणी की शरण में आने पर सारे संकट, दुख दर्द दूर हो जाते हैं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नर्मदेश्वर करणी माता के पुजारी राजकुमार जोशी, पवन पुरोहित, तरुण तिवाड़ी, श्री निवास पुरोहित, पंकज पुरोहित, नरेन्द्र राजपूत, हेमंत सैन,धीरज रक्षक , कमल माली, सीताराम पांडिया, दिलीप व्यास, श्याम पाण्डिया आदि उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ-साथ संत-महात्माओं का भी सान्निध्य रहेगा। कलश यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम में समस्त गांव की कन्याओं का पूजन किया जाएगा तथा प्रतिदिन लगभग 700 मंत्रों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजन के दौरान जयपुर की एसएमएस हॉस्पिटल से सेवानिवृत्त नेत्र विशेषज्ञ निर्मल मुद्गल की अध्यक्षता में शताक्षी आई हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच तथा चश्मा वितरण शिविर लगाया जाएगा। भजन गायक किन्नू बन्ना ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी भक्तों के भोजन व ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मां करणी के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।