सरदारशहर में खांडल विप्र परिषद द्वारा केसरीचंद सेवदा का सम्मान, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर हुआ अभिनंदन

सरदारशहर एक्सप्रेस 1 मार्च 2026/ मनीष पांडिया। खांडल विप्र परिषद सरदारशहर द्वारा केसरीचंद सेवदा सुपुत्र मदनलाल सेवदा के असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स, एबीएस विषय) पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में केसरीचंद सेवदा का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन लेखक बलदेव भाटीवाड़ा लाखेरा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में छगनलाल सेवदा एवं खांडल विप्र अध्यक्ष गौरीशंकर डीडवानिया मौजूद रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने केसरीचंद सेवदा की इस उपलब्धि को समाज के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है, जो समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। कार्यक्रम में समस्त खांडल विप्र परिषद के सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express