सरदारशहर एक्सप्रेस। आज फ्रेंड्स फोरेवर सोसायटी” (रजि.) संगठन द्वारा निराश्रित गौवंश को लापसी भोग का वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष प्रसन्न धूत ने बताया कि हमारे सनातन धर्म में गाय को माता की संज्ञा दी गई है तथा गौसेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है। वर्तमान में गौवंश प्लास्टिक की थैलीयां खाने को विवश है जो उन्हें रोग ग्रस्त करती है।
ठंड के प्रकोप को देखते हुए हमारे द्वारा संगठन सदस्यों के सहयोग से शहर के पर्यावरण चौक, अर्जुन क्लब, अशोक स्तंभ, बीकानेर रोड़, सवाई छोटी व बड़ी सहित मीतासर गाँव की “कृष्ण प्रणामी गौशाला” में गौवंश को लापसी वितरण की गई है।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रसन्न धूत, सचिव राजन जाँगिड़, कोषाध्यक्ष विजय चौधरी, राजेश पारीक, उपाध्यक्ष अशोक पापटान, सहसचिव नंदलाल प्रजापत, हेमंत छाजेड़, नितिन सेठिया, अमित आंचलिया, छत्रमोहन शर्मा, कैलाश चारण, कपिल शर्मा, रतनलाल मोयल, गौरीशंकर भोजक, राकेश सोनी, शिवशंकर अग्रवाल, रेखचंद सैनी, मनोज सैनी, चन्द्रप्रकाश लाटा आदि उपस्थित रहे।
फ्रेंड्स फोरेवर संगठन द्वारा विभिन्न जगहों पर गायों को खिलाई गई लापसी










