जयपुर के ताजा मंडी भाव, सरसो तेल में 100 रुपए की तेजी

जयपुर के ताजा मंडी भाव

सरदारशहर एक्सप्रेस 18 जून 2023। विदेश से सप्लाई नहीं हाेने के चलते शनिवार काे जयपुर मंडी में खाद्य तेलाें में तेजी का रुख रहा। इससे सरसों कच्ची घाणी तेल 100 रुपए क्विंटल और महंगा हाे गया। अन्य खाद्य तेलाें में भी तेजी का रुख रहा, लेकिन मांग कमजोर हाेने से सरसों मिल डिलीवरी के भाव पड़े रहे। सामान्य काराेबार से चना व दाल-दलहन, अनाज, ग्वार सीड और चीनी के भाव स्थिर रहे। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2280-2300, गेहूं दड़ा 2280-2300, मक्का लाल 2000-2200, बाजरा 2100-2300, ज्वार पीली 2600-2700, नया जौ लूज 1600-1800 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 3880-4050, गुड़ 3500-4200 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 7500-8000, मोठ 6500-7000, चौला 8000-8500, उड़द 7500-8000, चना जयपुर लाइन 5050-5250, मूंग मोगर 10000-10500, मूंग छिलका 9000-9500, उड़द मोगर 10000-10500, अरहर दाल 11000-12200, चना दाल मीडियम 5700-5750, चना दाल बोल्ड 5950-6000 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 5300-5305, सरसों कच्ची घाणी तेल 9900, कांडला पोर्ट पाम 8450, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 9400, काेटा साेया रिफाइंड 9800, मूंगफली तेल बीकानेर 15500 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 5170-5225, ग्वारगम जोधपुर ़10200 रुपए प्रति क्विंटल।

Contact for Ads - Sardarshahar Express