लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड ने जरूरतमंद स्कूलों में की स्वेटर वितरित

सरदारशहर एक्सप्रेस। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड ने मां शारदे कन्या छात्रावास, उच्च प्राथमिक विद्यालय अनिवार्य नंबर 1 गिन्नानी वास, उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी कालेरा, सोनी स्कूल और कच्ची बस्ती स्कूल, कुल 5 राजकीय विद्यालयों में 251 स्वेटरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम जैसन सरिया, हीरालाल संतोष कुमार दुग्गड एवं सुभाष जांगिड़ के आर्थिक सौजन्य से जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए। जिसमें क्लब की ओर से अनिल कुमार गोयल, मुबारक तुगलक ,सुशील भोजक ,महेंद्र निर्वाण, डॉक्टर पूनम चंद भाटी ,घनश्याम बोचीवाल, सागर झेडु, डॉ पूनम चंद भाटी, राजकुमार कंदोई आदि ने सहयोग किया । सभी विद्यालय परिवारों की ओर से सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर देने के लिए क्लब का आभार जताया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express