
सरदारशहर एक्सप्रेस। 500 वर्षो बाद विराजमान हुए अयोध्या में भगवान श्री राम, पूरा देश कल दिवाली के रूप में उत्सव मना रहा था। वही भगवान राम के अयोध्या में विराजमान होने पर सरदारशहर के सभी मंदिरों में दीपक जलाकर मंदिरों की सजावट की गई। वही नर्मदेश्वर करणी माता मंदिर में 2100 दीपक जलाकर भगवान श्री राम, जय मां करणी, ओम नमः शिवाय के नाम लिकर दीपक से आकृतिया बनाई गई। सरदारशहर के सभी मंदिर सजे हुए थे कही जागरण तो कही सुंदरकांड पाठ और कीर्तन मंडलियों द्वारा जगह जगह कीर्तन का आयोजन भी हुआ। सरदारशहर एक्सप्रेस के मनीष पांडिया ने सरदारशहर के मुख्य मंदिरों में जाकर एक खास रिपोर्ट तैयार की