सर्वसमाज के लोगों नें लुगरिया फार्म पहुंचकर दी सीताराम लुगरिया को नवीन दायित्व की बधाई 
सम्पूर्ण भारत में समाज को संगठित कर एक पहचान के लिए चलाएंगे मुहिम- लुगरिया
सरदारशहर एक्सप्रेस 20 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। भाजपा अजा मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया को भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सीताराम लुगरिया के लुगरिया फार्म पर पहुंचने पर सर्व समाज के लोगों नें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नवीन दायित्व की बधाई दी। इस अवसर पर मौजूद लोगों नें सीताराम लुगरिया जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया नें संगठन के संरक्षक पूर्व सांसद नारायण सिंह केसरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजि. के आर वर्मा, राष्ट्रीय सचिव के एल धानक सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा की पूरे भारत में समाज को संगठित करके एक नाम एक पहचान की मुहिम चलाएंगे और जहाँ जहाँ समाज पिछड़ी स्थिति में है वहाँ समाज को संगठित कर मुख्य विचाधारा में लाने के लिए कार्य करेंगे।संत कबीर शिक्षा समिति सचिव गुरू धानका नें लुगरिया को बधाई देते हुए कहा की लुगरिया पिछले 50 सालों से समाजहित में कार्य कर रहें है, निसंदेह इनके 50 वर्षों की समाजसेवा का अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर धानक धानुक धानका समाज को एक नई गति और दिशा प्रदान करेगा। 
इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश सैन बूंटिया, जिलाध्यक्ष महेन्द्र बावलिया, प्रभुराम बागड़ी, विकास खन्ना लीलकी, सीताराम खरोड़, रामकुमार खांडा, सन्दीप लुगरिया, सुरेन्द्र भांडिया, रोहिताश मीणा, सतपाल बागड़ी, लीलाधर शर्मा, सोनू सैन बूंटिया, बालचंद प्रजापत, रोहिताश प्रजापत, किस्तूरीचंद फौजी, राहुल कड़वासर, अनिल, राकेश, एड. बलराज मीणा, बजरंग कड़वासर, रामु कड़वासर, महेन्द्र सैन दाऊदसर, प्रभू नायक, कुलदीप लुहार कड़वासर, मुकेश नायक, अशोक लुगरिया, रविंद्र इंदौरा, विपिन इंदौरा आदि लोग उपस्थित रहें।











