विधायक शर्मा ने लिया संत भोले बाबा से आशीर्वाद गौशाला में दिए 1 लाख 11हजार

सरदारशहर एक्सप्रेस 14 मई 2023। तहसील के गांव मालसर में आयोजित भागवत कथा एवं नानी बाई के मायरे में रविवार को विधायक पं.अनिलकुमार शर्मा ने कथा का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने बाल संत भोले बाबा की कथा का श्रवण करते हुए गौशाला में भोले बाबा के गांय के प्रति आस्था को देखते हुए गांय की सेवार्थ 1,11000 रूपए भेंट किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति में गाय बचेगी तभी हम बचेंगे हमें गाय माता की तन मन से सेवा करनी चाहिए। गाय माता साक्षात भगवान का रूप है हमें मनुष्य जन्म मिला है इसमें गाय माता की सेवा, धार्मिक आयोजनो में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर हमारे जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूनमचंद तिवारी ने भी 21 हजार रुपए गौशाला में भेंट किए। कथा में अशोक महर्षी, पार्षद पिंटू नरेंद्र नाई, सीताराम, मांगीलाल पारीक सहित अनेक गणमान्य जन व सेंकड़ों महिलाओं ने कथा का श्रवण किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express