हाॅस्पिटल उद्घाटन के उपलक्ष में मद्भागवत कथा का आयोजन, निकाली भव्य कलशयात्रा

सरदारशहर एक्सप्रेस। आज हनुमानगढ़ रोड़ पर तुलसी देवी मांगीलाल हॉस्पिटल का उद्घाटन विधायक पंडित अनिल शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा, मांगीलाल शर्मा, रामचंद्र लेघा के कर कमलों से किया गया। इसी उपलक्ष में हाॅस्पिटल परिसर में पं राधेश्याम शर्मा व अभिजीत शर्मा द्वारा विधि-विधान और मन्त्रों उच्चारण से मुख्य यजमान मांगीलाल तुलसी देवी द्वारा पूजा अर्चना कराई गई, उसके पश्चात संत भोले बाबा ने अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ की। कथावाचक भोलेबाबा ने प्रथम दिवस की कथा में मद्भागवत के महत्व को विस्तार से बताया और कहा मद्भागवत के सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है, तथा आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होती है। कथास्थल पर रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक श्री विद्यासागर महाराज द्वारा नानी बाई के मायरे का वाचन किया जाएगा। इससे पूर्व प्रातः 8:15 बजे राजवाला कुआं पर स्थित शिवालय से मजिस्ट्रेट हाउस तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं बहने माथे पर मंगल कलश धारण किये हुए भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। कलशयात्रा में मनमोहन झांकियां सजाई गई। राजवाला कुएं से निकली कलशयात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथास्थल पहुंची, जहां कलशयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का मुमेटों देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि 100 बेड हॉस्पिटल के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी तथा चिकित्सा सुविधाओं में भी विस्तार होगा। इस अवसर पर गजानंद शर्मा, रामनिवास शर्मा रोहित शर्मा, भीकाराम शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा ,हनुमानमल शर्मा,मुरलीधर बोचीवाल, जितेंद्रसिंह राजवी, महावीर माली, रामलाल मिश्र,पार्षद पिंटू नाई, फारूक ज्यान मोहम्मद, बंशीधर बोहरा, दीपक जैसनसरिया, शिवभगवान कम्मा सहित बड़ी संख्या पुरुष व महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर पवन कुमार व अशोक कुमार शर्मा ने पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन गिरधारी लाल पारीक ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express