सरदारशहर एक्सप्रेस 28 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधिशासी अभियंता श्री मनोज कुमार मित्तल के निर्देशानुसार आज पीएचईडी ऑफिस के पास रेलवे स्टेशन रोड़ क्षेत्र मे जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के बाबू लाल ने बताया की “जल है तो कल है”, बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है।
हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है तथा आमजन को बताया की शहर मैं नई जल प्रदाय योजना के अंतर्गत पानी पर्याप्त एवं पूर्ण प्रेशर के साथ व मीटर युक्त मिलेगा और आमजन से अपील की जल सरंक्षण हमारा दायित्व ही नहीं कर्तव्य भी है पानी को किसी भी तरह बर्बाद नहीं करे आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करे पानी की एक एक बून्द बचाएं आज की बचत कल का भविष्य है व कहा की आप इसमें सहयोग करे और अपने परिवार वालों से भी सहयोग के बारे मैं कहे कार्यक्रम मैं पानी के सरंक्षण पर बोलते हुए बताया की जल ही जीवन है जल के बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है , जीवन के सभी कार्यो का निष्पादन करने के लिए जल की आवश्यकता होती है जल संसाधन पानी के वह स्त्रोत है जो मानव जाति के लिए उपयोग है , मुझे परियोजाना के तहत किये जा रहे विकास कार्यों से भविष्य में मिलने वाले लाभो और सुविधाओ के बेहतर उपाय वी रख रखरखाव पर बात की तथा बताया की फर्श को पाइप से धोने की बजाय पोछे से साफ करे सेविंग करते वक्त नल को खुला ना छोड़े मग में पानी लेकर सेव करे इस प्रकार की छोटी छोटी आदतों से बहुत सारा पीने वाला पानी बचाया जा सकता है जो आज की बचत और कल का भविष्य है और इसमें बच्चे अपना अहम रोल निभा सकते है इसलिए अब समय आ गया है जब आमजन को आगे आकर पानी को बचाने के उपाय करने होंगे , जिससे कि जल सरक्षण के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके । जागरूकता कार्यक्रम में सुरेश कुमार , श्रवनसिंह, भंवरलाल, अब्दुल अजीज, जसवंत, आनंद, दिनेश चौधरी, सत्यनारायण व पवन सिंह आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
आमजन को किया जल संरक्षण के प्रति जागरुक










