सरदारशहर एक्सप्रेस 15 अगस्त 2023। आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह संस्था अध्यक्ष रुक्मणी देवी पूर्वा की अध्यक्षता व बडौ़दा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रमोद कुमार सैनी के विशिष्ट आतिथ्य मे समारोह पूर्वक मनाया गया । मुख्यमंत्री अतिथि महंत पशुपतिनाथ महाराज ने झण्डारोहण किया। विधालय के नन्हे मुन्ने विधार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
संस्था निदेशक भंवरलाल वर्मा ने आंगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। विधालय के हिमांशु राय पूर्वा ने विधालय गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेधावी छात्र- छात्राओं को पुस्कार दिये गए।
आक्सफोर्ड स्कूल में महंत पशुपतिनाथ महाराज ने किया झण्डारोहण, मेघावी छात्र छात्राओं को किए पुरस्कार वितरित










