महाराणा प्रताप स्कूल में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आदर्श ग्रुप द्वारा संचालित महाराणा प्रताप स्कूल में महाराणा प्रताप जयंती मनाईं गई। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण करने के बाद गर्वित जांगिड़ एंड पार्टी द्वारा मेवाड़ नरेश के जीवन वृत्त पर एक बेहद भावपूर्ण नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें महाराणा प्रताप के शौर्य व पराक्रम का जीवंत चित्रण किया गया। अरे घास ही रोटी ही ,जब बन बिलावडों ले भाग्यो ..की प्रस्तुति पर उपस्थित जनों की आंखे नम हो गई । विद्यालय के विद्यार्थियो ने एक चलचित्र के माध्यम से महाराणा प्रताप के यशोगान का प्रदर्शन किया । प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने महाराणा प्रताप के अदभ्य साहस को याद करते उनके द्वारा मुगलों के प्रति संघर्ष को देशभक्ति का उच्चतम आयाम स्थापित करने वाला बताया ,उन्होंने अभिभावकों व विद्यार्थियो को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया । निदेशक अभिमन्यु लाटा ने भी अपने विचार रखे । समारोह का समापन उपस्थित अभिभावकों , स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express