विद्यास्थली स्कूल में मनाया गया मकर संक्रांति पर्व, आयोजित प्रतियोगिता में बच्चो ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

सरदारशहर एक्सप्रेस। मकर संक्रांति के अवसर पर विद्यास्थली स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को मकर संक्रांति के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओ के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता भी रखी गई। प्रतियोगिता में भाषण, ग्रुप गेम्स एवंम पतंग बनाने की प्रतियोगिता रखी। स्कूल के प्रधानाचार्य नेहा डागा ने बताया की साल भर में होने वाले त्योहार हमारी स्कूल में भी मनाए जाते है जिससे बच्चे प्रेरित होकर इनका महत्व भी समझते हैं डागा ने बताया की आज स्कूल में मकर संक्रांति के उपलक्ष में पतंग बनाओ प्रतियोगिता रखी गई। जिसमे बच्चों ने अलग अलग तरह से पतंग बनाना सीखा। स्कूल संचालक पवन डागा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हमारे अभिन्न अंग है और सभी त्योहार हमारे लिए खास है कार्यक्रम में स्कूल के विकेक शर्मा,धर्मचंद बालन, ललिता शर्मा,शोभना सैन, बुलबुल जांगिड़, स्नेहा जांगिड़, गंगा मिश्रा, गुंजन पारीक, सुचिता प्रजापत, स्वीटी मिश्रा, सिमरन राजपुरोहित, शाक्षी चौधरी, संतोष स्वामी आदि स्कूल टीचर मौजूद रहे। 

प्रतियोगिता में बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

याशिका बुच्चा, सानिया परबीन, जोहान, आराध्या बोथरा, शिवांश पिंचा, लोनिका खत्री, कार्तिक सोनी, कल्पना सोनी, आदित्य आर्य, दर्शना स्वामी, वर्षा स्वामी, चेतन सोनी, वैष्णो सोनी, नवज्योत सोनी, तुलसी पारीक और पिंकी मंडल आदि ने इनाम जीते।
Contact for Ads - Sardarshahar Express