मारवाड़ी युवा मंच लुधियाना की चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

केकेआर बनी विजेता, श्री श्याम इलेवेन उपविजेता

सरदारशहर एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। मारवाड़ी युवा मंच लुधियाना द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में केकेआर टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि श्री श्याम इलेवेन टीम उपविजेता रही। विजेता टीम के कप्तान किशन जोशी रहे। ऑलराउंडर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार राकेश फ़ौजी को तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मनोहर जांगिड को प्रदान किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों हरफूल, राजेंद्र, अनमोल, राहुल सेठिया, भालाराम पंवार एवं भूपेंद्र सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में माननीय मेयर, नगर निगम लुधियाना इंदरजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ लुधियाना ईस्ट विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला, लुधियाना उत्तरी विधायक चौधरी मदनलाल बग्गा तथा महंत प्रवीण चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। मंच की अध्यक्षता मारवाड़ी युवा मंच, लुधियाना के अध्यक्ष मोहरसिंह पंवार ने की। इस अवसर पर सचिव हितेश सोनी, मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश, खेल प्रभारी विमल जैन, टीम स्पॉन्सर एवं मुख्य कार्यकारी समिति संयोजक जितेन्द्र जैन, प्रवीण भंडारी, राजस्थान नागरिक परिषद के अध्यक्ष अनिल राठी एवं मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त युवा साथी एवं टीम स्पॉन्सर के रूप में संपत टाक, विनोद पारीक, प्रदीप अंचलिया, मनोज जैन, नरेंद्र डूंगरवाल, शुभम रूँथला, विकास सोमानी, कुंजबिहारी, अशोक पारीक, पवन पारीक, गौ-भक्त राजेन्द्र शर्मा जी, मूलचंद शर्मा, कमल लोहिया, योगेश नौलखा, गोपाल कोठारी, संजय महनोत, ओम शर्मा एवं ओम कुमावत सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन को समाज के सभी वर्गों से भरपूर सराहना मिली।

Contact for Ads - Sardarshahar Express