सरदारशहर एक्सप्रेस 8 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति के द्वारा प्रधान निर्मला राजपुरोहित और जिला प्रमुख वंदना आर्य के द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण दशवें चरण में भी जारी रहा।
प्रधान निर्मला राजपुरोहित नें अपने कोष से मेलूसर बिकान में 94.36 लाख, फोगा भरथरी में 63.04 लाख, मेहरी राजवियान में 267.74 लाख की लागत से विभिन्न विकास के कार्य करवाए जिनमें चारदिवारी, खेल मैदान, सी सी सड़क निर्माण, इंटरलोक सड़क निर्माण, जल संग्रहण कूप का निर्माण, कचरा संग्रहण केंद्र, खरंजा निर्माण, कक्षा-कक्ष निर्माण, टिन शेड, सामुदायिक भवन निर्माण, गेट निर्माण, नाला निर्माण जैसे विकास कार्य शामिल है।
जिला परिषद व पंचायत समिति के द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, पूर्व प्रधान भैरोसिंह राजपुरोहित, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, एड. श्योकरण पोटलिया, सरपंच राजेन्द्र सिंह छाजुसर, गिरधारीलाल स्वामी,बीडीसी सदस्य श्यामलाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास पारीक, इंद्रसिंह शेखावत आसासर, हीरालाल बैनीवाल, दशरथ सिंह राठौड़ देराजसर, मंडल अध्यक्ष मुकेश भामा, राजवीर सिंह राठौड़, अश्विनी मकवाना, दीपक शर्मा, पवन पारीक, दयालसिंह राजपुरोहित, भाजयुमो नगर महामंत्री गुरू धानका, युवा नेता प्रमोद राजपुरोहित, क्रय-विक्रय समिति उपाध्यक्ष सतपाल मेघवाल, निरंजन धानका, युवा नेता सुरेन्द्र जांगिड़ पाबूसर, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशा अध्यक्ष सुनील मिश्र, महेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दाधीच, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित आदि भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों नें किया।
लोकार्पण करने पहुंचें भाजपा नेताओं का मेहरी ग्राम पंचायत पहुंचने पर डीजे व बैंड बाजे बजाकर पुष्प वर्षा की गई। अतिथियों को साफा व माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा नें कहा की जनता कांग्रेस के मानस को समझ चुकी है तभी कांग्रेस चुनावों में पिछले 15 सालों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी और हाल ही में बिहार जैसे राज्य में कांग्रेस की मात्र 6 सीट कांग्रेस के भविष्य को इंगित कर रहीं है। प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित नें ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की हमनें 5 सालों में करोड़ों के विकास कार्य बिना किसी राजनितिक और सामाजिक पक्षपात के करवाएं।
आपने 5 पांच वर्ष पहले जो जिम्मेदारी दी थी उसका पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हुए जनहित के सेंकड़ों कार्य किये गए है। इस अवसर पर उप सरपंच डालाराम महिया, सरपंच कांता देवी चौहान, भाजपा नेता सत्यदेव राजपुरोहित, सुरेन्द्र चौहान, बनवारी नायक, सज्जन अग्रवाल, पस सदस्य भंवरलाल नेहरा,राम कुमार, शिला सारण, दारासिंह, मेघराज चोटिया, बालकृष्ण शर्मा, बनवारीलाल पांडिया, सुरेश चोटिया, परमेश्वर सैनी, रामकुमार स्वामी, उदगिरी गोस्वामी, महेन्द्र सिंह बीका, मूलसिंह पंवार, भिवाराम आचार्य, विक्रम सिंह, मोहनसिंह शेखावत, चाँद खां, रामचंद्र भाम्भू, रतनलाल शर्मा, ओंकार महर्षि, धनाराम पंवार, अर्जुनसिंह राजपुरोहित आदि सहित सेंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
मेलूसर बिकान, फोगा और मेहरी को दशवें चरण में मिली कई विकास की नई सौगातें










