सरदारशहर एक्सप्रेस 15 जून 2023। आज वार्ड नं 23 से पार्षद प्रत्याशी रहे कानसिंह राजपूत के नेतृत्व में वार्ड के लोगों ने ruidp सहायक अभियंता को वार्ड के अंदर तोड़ी गयी गलियों को सही करवाने के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 4 महीनों से ruidp द्वारा वार्ड की लगभग 70 प्रतिशत गलियों को तोड़ दिया है।
वापस मरम्मत उनकी कर नहीं रहे है। जिससे मोहलेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कानसिंह राजपूत ने कहा कि यदि 7 दिवस में कार्य नहीं हुआ तो वार्ड के समस्त लोगो के साथ कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे।
तुरंत हरकत में आई ruidp के अधिकारियों ने वार्ड में आकर गलियों का जायजा लिया और 7 दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।ज्ञापन देने वालों में काशीराम सांगवान,ओमप्रकाश सोनी,नथमल सैनी, बनवारीलाल शर्मा,महेंद्र सोनी,गुलाराम सारण,मामराज पूनियां,आदि लोग उपस्थित रहे











