सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। शहर के प्रमुख शिक्षाविद स्वर्गीय पंडित सांवलराम मिश्र के आशीर्वाद एवं उनके द्वारा बीजारोपित श्री राम माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत संचालित SRM English Medium School में आज एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माणकचंद भाटी ने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा ही बच्चों को भविष्य में सक्षम और श्रेष्ठ नागरिक बनाती है।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील भी की। इस अवसर पर विद्यालय के दो टॉपर्स को रेंजर साइकिल पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई, जिससे विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौलाना इरफान ने वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता फारूक व्यापारी ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु मिश्रा एवं व्यवस्थापक सुनील मिश्र ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में उम्मेद बलारिया, एडवोकेट नितेश भोजक सहित विद्यालय स्टाफ, समाज के गणमान्य नागरिक एवं महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील मिश्र द्वारा किया 
मेधावी छात्रों का सम्मान, रेंजर साइकिल से किया गया पुरस्कृत











