सरदारशहर एक्सप्रेस 13 जून 2023। राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विशेष पहल पर चल रहे महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों के संग अभियान व प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। आमजन को शिविर स्थल पर ही राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने के साथ उनकी समस्याओं का भी निस्तारण कर उनका हक मिल रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत नेणासर सुमेरिया मैं आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में विधायक पंडित अनिल शर्मा ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत और राज्य सरकार ने प्रशासन गांवों के संग अभियान व महंगाई राहत कैंप लगाकर सभी ग्रामवासियों को लाभांवित करने का कार्य किया है। शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करावे व सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, कांग्रेस नेता जितेंद्र स्वामी, जगदीश धन्नावशी, प्रह्लाद पांडीया सहित जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लाभर्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए।
विधायक शर्मा ने नेणासर सुमेरियां में आयोजित शिविर का किया निरक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश










