विधायक शर्मा ने किए सालासर बालाजी के दर्शन

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। विधायक पं अनिल भंवरलाल शर्मा ने परिवार सहित सालासर बालाजी के दर्शन किए । विजय होने के बाद पहली बार सालासर बालाजी दरबार पहुंचे बालाजी की पूजा अर्चना कर देशवासियों की खुशाली की मंगलकामना की। समिति द्वारा रामलाल पुजारी, हंसराज पुजारी, गणेश पुजारी द्वारा उनका माला पहना कर बालाजी का दुपट्टा भैटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रधान मनोहरी देवी शर्मा, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी शर्मा, मांगीलाल शर्मा, समाजसेवी रामलाल मिश्र, पवन शर्मा, रेणु शर्मा, इंदिरा शर्मा, अनू शर्मा, मुरलीधर बोचीवाल, विष्णु गोड़ साथ थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express