मां और बेटे से मारपीट का मामला:पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 जुलाई को दिया था घटना को अंजाम

सरदारशहर एक्सप्रेस 14 जुलाई 2023। शहर के वार्ड 2 में 6 जुलाई की अलसुबह मां-बेटे के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ASI रामनिवास मीणा ने बताया कि मां बेटे के साथ मारपीट मामले में वार्ड 2 के महावीर भाट पुत्र ख्यालीराम भाट (40), राणासर बिकान के महेश पुत्र गंगाराम पण्डिया (27),राकेश कुमार पुत्र पन्नालाल पण्डिया (28), किशनलाल पुत्र माणकलाल भार्गव(21)रामलाल उर्फ रामोतार पुत्र भगवानाराम राव (25) व आसलसर के बनवारीलाल पुत्र प्रतापराम भाट को कच्चा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि 6 जुलाई को अस्पताल में भर्ती परमादेवी ने पर्चा बयान के जरिए पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 6 जुलाई की सुबह 4 बजे हमारे घर में महावीर भाट और उसके साथियों ने मेरे साथ व मेरे पुत्र के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express