सरदारशहर एक्सप्रेस 2 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया। गांव सवाई बड़ी में सोमवार को मोतिगिरी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। ताल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विप्र फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, चेन्नई प्रवासी भामाशाह किशोर सिंह जागरवाल एवं नवयुवक मंडल सवाई बड़ी के अध्यक्ष लीलाधर राजपुरोहित द्वारा किया गया।
नॉकआउट आधार पर आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान एवं हरियाणा की कुल 60 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद एवं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मितासर एवं सवाई लीजेंड टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सवाई लीजेंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सवाई लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में मितासर की टीम 6 विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हैंमसिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राजूराम, लालचंद, डूंगराराम सारण, नत्थुराम, राकेश पुरोहित, दीपाराम, दानवीर, ईश्वर, जगदीश, शंकरलाल, सांवरमल, अशोक सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।











