सरदारशहर एक्सप्रेस। आज शाकंभरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारशहर में ‘ राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में श्रुतलेख, निबंध, काव्य पाठ, वाद- विवाद एवं भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य भरत गौड़ , श्रीमती पुष्पा शर्मा, दिव्या गौड़ की उपस्थिति में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा पायल चारण ने हिंदी भाषा की संवैधानिक पृष्ठभूमि पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा कोमल सारण ने शानदार काव्य पाठ किया। वाद – विवाद प्रतियोगिता ‘ सोशल मीडिया: वरदान या अभिशाप’ उक्त विषय पर पक्ष में विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी सानिका राजपुरोहित ने प्रथम स्थान एवं विपक्ष में विचार व्यक्त करते हुए कोमल सारण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पुष्पा देवी शर्मा ने निभाई। व्याख्याता आनंद कुमार मीणा एवं दीपक सैन ने हिंदी भाषा की गरिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। पुष्पा देवी शर्मा ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया की हिंदी हमारे संस्कारों को जीवित रखने का आधार है। हिंदी भाषा की पहचान देश में ही नहीं अपितु विश्व में भी है। हमारी पहचान हमसे नहीं बल्कि भाषा से है, भाषा आपके व्यक्तित्व का दर्पण है। हिंदी भाषा के शुद्ध एवं परिष्कृत रूप का प्रयोग करने का आग्रह किया। बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण सुनील भोजक, आनंद कुमार मीणा,दीपक सेन, संदीप कुमार , ललिता जांगिड़, स्वाति वैष्णव, अयूब रंगरेज ,अंजलि पालीवाल, रेणु शर्मा ,सोनू शर्मा, मोनिका सैनी,शोभा चारण,ममता सोनी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता ओमप्रकाश सुथार ने किया।