नवकार कलश रथ यात्रा पहुंची सरदारशहर, जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

सरदारशहर एक्सप्रेस। विश्व में शांति, सामंजस्य और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस – 2.0 का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को विश्वभर के 6000 से अधिक स्थानों पर किया जाएगा। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे

इस हेतु जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जैआईटीओ द्वारा राजस्थान में नवकार कलश में तीन रथों के माध्यम से यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा को 1 मार्च को जयपुर में आयोजित जीतो टाउन प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया गया । सोमवार देर शाम को नवकार कलश रथ का तेरापंथ भवन में सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मंत्री राजीव दुगड़, उपाध्यक्ष विकास सुराणा, कोषाध्यक्ष गुलाब नाहटा, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शांति देवी चिंडालिया, तेयुपं के मोहित आंचलिया, धीरज दुगड़, चन्द्रप्रकाश सेठिया, विशाल बोरड़, शुभम सेठिया, सम्भव बरड़िया, पारस बुच्चा, डॉ अमित बैद, डॉ रश्मि बैद, धीरज छाजेड़, पंकज बच्छावत, अमित आंचलिया, विकास बोथरा, पवन शर्मा, दिलीप सिंह,जीटीआर गौरव सेठिया, राजीव दुगड़ सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।जीटीआर गौरव सेठिया ने बताया कि जेआईटीओ नवकार कलश रथ यात्रा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार तथा नवकार महामंत्र के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरणादायक प्रयास कर रहा है। जीटीआर राजीव दुगड़ ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस कि जानकारी देते हुए आगामी 9 अप्रैल 2026 को तेरापंथ भवन मे प्रातः 8.01 से 9.36 बजे तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप रखा गया हैं। जिसमे सम्पूर्ण समाज को भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और वृहद मंगल पाठ सुना कर रथ को रवाना किया

Contact for Ads - Sardarshahar Express