सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। वार्ड 21 निवासी हरिकिशन भाट ने नगरपरिषद सभापति को ज्ञापन सौंपकर अपने पडौसी पर नाली अवरूद्ध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि पड़ौसी मदनलाल सैनी घर के आगे से गुजरने वाली नाली को अवरूद्ध कर देता है, जिसके कारण नाली का पानी मुख्य रास्ते में जमा हो जाता है। और आसपास के लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जब उन्हे इसके लिए मना करते है, तो गालियां निकालते है तथा मारपीट पर उतारू हो जाता है, जिसके कारण वार्ड में वातावरण दुषित हो रहा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे उसने नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ अवरूद्ध नाली को खोलने का प्रयास किया तो पडौसी मदनलाल आकर गालियां निकालते हुए मारपीट करने लगा। प्रार्थी ने सभापति राजकरण चौधरी को ज्ञापन देकर अवरूद्ध नाली को खुलवाकर मदनलाल सैनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पड़ोसी ने कर रखी है नाली अवरुद्ध, वातावरण हो रहा है दूषित










