सरदारशहर एक्सप्रेस 30 नवंबर 2025। क्षेत्र की सामाजिक संस्था ‘फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी’ ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए रोहित स्वामी, हरीश जैसनसरिया और आशीष मिश्रा को संरक्षक बनाया गया है, जबकि नितिन सेठिया को अध्यक्ष और छत्रमोहन शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। राजेश पारीक को सचिव, महावीर सोनी को सहसचिव, गोपाल जालान को कोषाध्यक्ष और चंद्र प्रकाश लाटा को सहकोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्यक्ष नितिन सेठिया
अमित आंचलिया संगठन मंत्री का दायित्व संभालेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष नितिन सेठिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारा मुख्य लक्ष्य ‘फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी’ के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है।
यह कार्यकारिणी पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करेगी और हम सब मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ठोस कार्य करेंगे। वहीं, सहकोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश लाटा ने कहा, “संस्था के हर सकारात्मक कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।










