निर्जला एकादशी पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गौशाला में फर्श बनाने के लिए दिए 250000/-

भाजपा कार्यकर्ताओ ने गौशाला में हरा चारा व सब्जियां खिलाकर मनाई निर्जला एकादशी

आज निर्जला एकादशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदलाल विकलांग गौशाला में गायों को हरा चारा व सब्जियां खिलाकर गौशाला की व्यवस्था का जायजा लिया। गौशाला में बारिश वजह से फर्श पर किचड़ ज्यादा होने के कारण फर्श को पक्का करने का निर्णय लेकर तुरंत राशि एकत्रित कर गौशाला के पदाधिकारियों डा. संजय शर्मा व ओमप्रकाश पारीक को 250000/- सौंपे गए। भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि सेवा व धर्म से बढ़कर संसार में और कुछ महत्वपूर्ण नही है। राजपुरोहित ने कहा कि आज हम सभी सक्षम है। और हमारा दायित्व बनता हैं। कि आवरा गौवंश के लिए हम सभी एक जाजम पर आगे आए। और इनकी उचित व्यवस्था करे। ईस अवसर पर भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित, शिव चंद साहू,नारायण माली, किशन मोयल, प्रहलाद सर्राफ, मुकेश भामा, शिवभगवान पारीक, रामनिवास पारीक, सरपंच गौरीशंकर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र सोनी, बाबूलाल प्रजापत, देवी सिंह चौहान, प्रेम मंडा, अजय भाटी, राजू नाथ सिद्ध, गिरधारी सैनी, दीपक बेद एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express