सेवा निवर्ति के अवसर पर प्राचार्य ने किया अनूठा काम

सरदारशहर एक्सप्रेस 24 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। अपनी सादगी का परिचय देते हुए, सेवा निवृत्ति के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पूलासर की प्रधानाचार्या मीरा कुरील ने एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य किया। उन्होंने विद्यालय की समस्त बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए तथा इसके पश्चात सरदारशहर स्थित निराश्रित बाल निकेतन में बच्चों के लिए गर्म पानी हेतु लकड़ियों की व्यवस्था करवाई, सभी बालक-बालिकाओं को सैंडिल, फल एवं अल्पाहार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने निकेतन की व्यवस्थापिका से आवश्यक शिक्षण सामग्री व अन्य जरूरतों की जानकारी लेकर उन्हें पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निराश्रित बाल निकेतन की व्यवस्थापिका ने माल्यार्पण कर प्रधानाचार्या कुरील का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express