सरदारशहर एक्सप्रेस 9 अगस्त 2023। शहर केकेसी पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदिवासी दिवस व अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर “माटी को नमन ,वीरों को वंदन “कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सघन वृक्षारोपण तथा नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष व महाविद्यालय निदेशक किशोरसिंह राठौड़ सचिव रोटे. देवकीनंदन कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन सौरभ जैसनसरिया व रोटेरियन दीपक बछावत के द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित करते हुए वृक्षारोपण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.सुमेर सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर सहायक आचार्य महबूब अली चौहान पूर्व एनएसएस अधिकारी प्रदीप चौहान व नवनियुक्त एनएसएस अधिकारी राजकुमार सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना में 2 वर्ष पूर्ण कर लिए उन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
डॉक्टर विमलेश टेलर ,पुनीत वर्मा रूपचंद परिहार ,तिलोकचंद मेघवाल ,सुरेंद्रकुमार ,मोहम्मद शाहिद ,रामकला केजरीवाल, बेगराज सारण, दीनदयाल सारण, महेश प्रजापत ,देवीलाल, मनीष पारीक ,कपिल सारण ,गोपाल भाकर ,नरेश कुमार, रामलाल, जयसिंह पूर्वा, किरण रानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक आचार्य जगदीश कुमार ने किया ।
आदिवासी दिवस व अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर “माटी को नमन ,वीरों को वंदन “कार्यक्रम का हुआ आयोजन










