श्री राम कथा में दिव्तीय दिवस सती चरित्र व पार्वती विवाह का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा के दौरान आज का प्रसंग अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। कथा वाचक दंडी स्वामी श्री शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने सती चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था के सागर में डुबो दिया। कथा में बताया गया कि माता सती ने भगवान शिव के समझाने के बावजूद भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने का प्रयास किया। इस घटना के बाद उन्हें गहरा पश्चाताप हुआ। आगे चलकर पिता दक्ष के यज्ञ में हुए अपमान से व्यथित होकर माता सती ने योगाग्नि द्वारा अपने प्राण त्याग दिए। इस प्रसंग के माध्यम से कथा वाचक ने अहंकार त्यागने और प्रभु पर अटूट विश्वास रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात माता पार्वती के तप और भगवान शिव को प्राप्त करने हेतु उनकी कठोर साधना का भावपूर्ण चित्रण किया गया। कथा में बताया गया कि माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनसे विवाह किया। शिव बारात और विवाह का प्रसंग सुनते ही पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्ति व उल्लास से गूंज उठा। इस दौरान श्री हंसो जी गोपाल गौशाला ट्रस्ट, लिखमादेसर में भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर 19,83000रु का सहयोग किया। जिसमें जीवनमल नाहटा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट दरियागंज नई दिल्ली द्वारा 500000रु लक्ष्मी देवी के पुत्र नरेंद्र नाहटा, 500000रु पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी, 151000रु ओमप्रकाश जोशी नेपाल प्रवासी, 101000 रु बंसीधर बोहरा पुनसीसर, 51000रु मधुसुदन राजपुरोहित प्रधान प्रतिनिधि, 101000 रु चंपालाल झींगा सरदारशहर, 51000 रु मांगीलाल जोशी बधनाऊ, 101000 रु सुभाष जेसनसरिया, 51000रु सत्यनारायण जांगिड़, 51000 रु नाजम अली खां पीथीसर, 51000 रु इकबाल खां बरंजागसर, 151000 रु निजाम खां कालूसर, 51000 रु श्याम लाल दुलरासर, 51000 रु श्रवण कुमार बोहरा, 21000 रु भीकम सिंह राठौड़ राजासर बीकान ने सहयोग किया। इस अवसर पर कथा स्थल में मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रशंसा की। कथा पंडाल में भजन-कीर्तन के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु पूरे समय भाव-विभोर नजर आए। इस अवसर पर श्री दंडी स्वामी रामानंद जी महाराज राजस्थान सेवा समिति ऋषिकेश, संत सोमनाथ जी महाराज, महंत भंवरनाथ जी जयानी, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, ओमप्रकाश जोशी नेपाल प्रवासी, प्रधान प्रतिनिधि मधुसुदन राजपुरोहित, सत्यनारायण जांगिड़, सुनील मिश्र, गिरधारी पारीक, गजानंद तिवाड़ी, तरुण तिवाड़ी, प. शिवकांत पारीक, बनवारी तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, रामनिवास डांगी, भंवरलाल जोशी राणासर, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक साहवा, देवीलाल तिवाड़ी, राजेश पारीक, ओमप्रकाश पांडिया राजासर, बजरंगलाल पारीक, विकास रिणवा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express