श्रावण मास के तीसरे सोमवार को रघुनाथ जी मंदिर के शिवालय का भक्तों ने किया विशेष श्रृंगार

सरदारशहर एक्सप्रेस 25 जुलाई 2023। सब्जी मंडी स्थित रघुनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवालय में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर कमेटी के पवन पौदार ने बताया की आचार्य पंडित मधुसूदन कौशिक के सानिध्य में होने वाले श्रावण महोत्सव के अंतर्गत तीसरे सोमवार को सुबह से ही शिवालय में शिव भक्तों का पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू हो गया शिव भक्तों ने दूध व जल से अभिषेक कर भांग, धतूरा, आक,बिल्वपत्र व फलों से पूजा कर मनौती मांगी पूरे दिन शिवालय में शिव भक्तों द्वारा पूजा अर्चना करने का दौर जारी रहा इस अवसर पर सोमवार को सांय काल आशुतोष का फूलों से विशेष शृंगार किया गया देर रात्रि तक ॐ नमः शिवाय का कीर्तन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर खेताराम पुजारी, जगदीश प्रसाद कंदोई, मुम्बई, पुरूषोत्तम जैसनसरिया, श्याम सुंदर मित्तल ,हरीश जैसन सरिया, शिव शंकर जैसन सरिया, नथमल जैसनसरिया ,अरविंद सराफ,गोविंद सराफ, प्रमोद जैसन सरिया ,शंकर लाल सराफ ,विजय कुमार सिंघानिया, अमित लाटा, बालकिशन सराफ, मनोज कुमार सोनी, नंदलाल सोनी ,कमल प्रजापत, मनीष सैनी, ध्रुव लीला ,पवन कुमार लीला ,सूर्य प्रकाश लडिया, सूर्य प्रकाश जैसन सरिया ,श्रीकांत उपाध्याय ,विकास चौधरी, दीपांशु जैसनसरिया, चंद्रप्रकाश लडिया, दिलीप सराफ,अशोक बाय वाला, गोपाल जालान ,प्रवीण भिवानिया, हेमंत अग्रवाल, रितेश सराफ, संतोष सराफ सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express